सुकमा | जिले में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का 12वां चरण का शुभारंभ बुधवार से हुआ। इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक घर में स्वास्थ्य कर्मी और मितानिन दीदी पहुंचकर मलेरिया जांच कर रही हैं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे घर पर आए स्वास्थ्य कर्मियों से अवश्य मलेरिया जांच कराएं। मलेरिया रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर चिकित्सक के अनुसार गोली का पूरा डोज़ सेवन करें, घर के अंदर और आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें और घर के अंदर कीटनाशकों का नियमित छिड़काव अवश्य कराएं।


