भास्कर न्यूज | मुलमुला शासकीय उच्च माध्यमिक शाला कुटीघाट में शाला प्रवेश उत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में सरपंच अनिल जोशी और जनपद सदस्य पुष्पलता सन्नी यादव मुख्य अतिथि रहीं। अतिथियों ने बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया। मिठाई, चॉकलेट, पुस्तक और कॉपी का वितरण किया गया। दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में दुर्गेश साहू, गायत्री सिंह चंदेल, जयप्रकाश कश्यप, योगेश सिंह चंदेल, निखिल साहू, संजय यादव, राकेश कुमार, वंदना घृतलहरे, शेखर कोसले, आरती गोंड, सुमन श्रीवास, पायल कश्यप, राहुल, प्रीति साहू, प्राची पटेल, गौरी मरावी और सुनीता धीवर शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि शासन द्वारा निशुल्क गणेश पुस्तक दी जा रही है। सभी इसका लाभ लें। कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे। इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि सन्नी यादव, विजय कश्यप, संतोष कश्यप, अशोक पटेल, लक्ष्मी साहू, संजय सिंह चंदेल, प्राचार्य आर.के. नौरंगे, दीपेंद्र कुमार पांडेय, उदयपाल सिंह बैस, अमित शर्मा, विजय कुमार तिवारी, आभा देशपांडे, सावित्री सिंग यादव, अंजना बघेल, सुषमा शर्मा, शहाना बेगम, नीलिमा पांडेय, प्रफुल साहू, दिलीप कुमार साहू, निलेश फरवी सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


