पत्रकार स्व. अजय की पत्नी को हर माह 17,040 रुपए पेंशन मिलेगी

रांची में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की बैठक रांची के एक होटल में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के पूर्वी क्षेत्र की बैठक बीमा आयुक्त प्रणय सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड क्षेत्र के शाखा प्रबंधक, अधीक्षक व सामाजिक सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद थे। मौके पर बीमा आयुक्त ने निगम द्वारा प्रदत्त सेवाओं को बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं, क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन ने भी बेहतर सेवा मुहैया कराने की बात कही। इस दौरान बीमा आयुक्त ने बीमाकृत स्व. अजय कुमार तिवारी की प|ी नीतू तिवारी को पेंशन आदेश की प्रति सौंपी। मालूम हो कि अजय दैनिक भास्कर के पत्रकार थे और सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। इसे कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम के तहत रोजगारजनित चोट के रूप में स्वीकृत करते हुए उनके आश्रित को प्रतिमाह 17, 040 रुपए प्रतिमाह पेंशन के रूप में मृत्यु की तिथि से भुगतान किया जाएगा। इस अवसर पर हाईकोर्ट के अधिवक्ता आशुतोष आनंद, डॉ. अशोक सामंता, डॉ. अर्चना तिर्की, डॉ. डीके राकेश, डॉ. मधुलिका, शिवेंद्र कुमार, राजेंद्र टुड़ू आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *