इंटर स्कूल वाद-विवाद प्रतियोगिता में आर्मी स्कूल के स्टूडेंट्स विजेता हुए

रांची | अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन आर्मी पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में रांची के सात स्कूलों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर राज कुमार एसएम शामिल थे। प्रथम आर्मी पब्लिक स्कूल, द्वितीय सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल व तृतीय दिल्ली पब्लिक स्कूल, धुर्वा हुए। सर्वश्रेष्ठ वक्ता पक्षशय श्रीवास्तव, विपक्ष आकाश सिंह व प्रश्नकर्ता आद्या चुने गए। रांची | गोस्सनर कॉलेज मास कम्युनिकेशन विभाग के न्यूजलेटर गोस्सनर टाइम्स का विमोचन प्राचार्य प्रो इलानी पूर्ति, बर्सर प्रो प्रवीण सुरीन, कोर्स कॉर्डिनेटर प्रो आशा रानी केरकेट्टा, सहायक प्राध्यापक महिमा गोल्डन बिलुंग, संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इसमें गोस्सनर टाइम्स में हर छह माह की विभागीय गतिविधियों को शामिल किया जाता है। इसे बनाने में गुलशन, ख़ुशरुबा, मुस्कान, अभिषेक, तानिया, रजनी आदि ने योगदान दिया। प्राचार्य प्रो इलानी पूर्ति ने छात्रों की सराहना की। रांची | सीसीएल के स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में स्वच्छता ऑन कैनवास चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रुप ए में प्रथम समृद्धि प्रिया, ग्रुप बी में प्रथम विवान शौर्य, ग्रुप सी में प्रथम इन्शु शर्मा और ग्रुप डी- पीहू पल्लवी हुए। विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र मिले। सीसीएल की प्रबंधक पूजा प्रसाद और कलाकृति के निदेशक धनंजय कुमार मौजूद थे। गोस्सनर कॉलेज के मास कॉम विभाग में न्यूजलेटर गोस्सनर टाइम्स का विमोचन सीसीएल के स्वच्छता पखवाड़ा में पीहू, विवान, इन्शु और समृद्ध को फर्स्ट प्राइज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *