गुरु शब्द प्रचार सभा ने करवाया गुरमत समागम

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरु शब्द प्रचार सभा जालंधर ब्रांच की ओर से सिख पंथ के महान कीर्तनीए भाई पलविंदर सिंह पंजाब पुलिस वालों की याद में मंगलवार को गुरमत समागम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अर्बन अस्टेट फेस-2 में करवाया गया। समागम में भाई प्रिंस पाल सिंह और डॉक्टर परमजीत सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। उन्होंने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि इस संसार में उन शख्सियतों का आना धन्य है, जो परमात्मा के रास्ते पर चलते हुए खुद सिमरन बंदगी करते हैं और दूसरों को परमात्मा के नाम का सिमरन करवा कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों के साथ जोड़ने में अपनी भूमिका निभाते हैं। अंत में बीबी बलजिंदर कौर और अमृत पाल सिंह ने समागम में आई संगत का आभार जताया। इस अवसर पर भाई प्रिंसपाल सिंह, उजागर सिंह, जसजीत सिंह राय, जगदीप सिंह, सोनू संधर, अवतार सिंह कालड़ा आदि मौजूद रहे। कीर्तन करते डॉ. परमजीत सिंह और भाई प्रिंसपाल सिंह।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *