भास्कर न्यूज | बालोद भाजपा मंडल करहीभदर ने पिपरछेड़ी के साहू सदन में आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर संगोष्ठी की। मुख्य वक्ता निवृत्तमान जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि 1975 में इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को कुचल दिया। उनके पिता नेमी लाल साहू समेत बालोद के 10 लोगों को जेल में डाला गया। पूरे देश में अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को भी 21 महीने तक जबरन जेल में रखा गया। प्रेस की आजादी छीनी गई। न्यायपालिका पर दबाव बनाकर संविधान बदलने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच आज भी वैसी ही है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं है। हर कार्यकर्ता को देश और कांग्रेस के अत्याचारों के बारे में जानना जरूरी है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, उपाध्यक्ष दिनेश सिन्हा, जनपद सदस्य ममता साहू, सतीश भेड़िया, सरपंच कृष्णा साहू, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, जिला प्रतिनिधि देवधर साहू, महामंत्री मनीष गांधी, प्रदीप साहू, कार्यक्रम संयोजक संजय साहू, सह संयोजक प्रकाश सिन्हा, सेतु सांडिल्य, बूथ अध्यक्ष बीरेंद्र साहू, मनहरण साहू, दुगेश्वर साहू और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चित्रसेन साहू ने किया।


