सलामतपुर | जिले में नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सलामतपुर पुलिस को सूचना मिली की कोई व्यक्ति नरखेड़ा गांव में रोड के पास अवैध रूप से शराब बोरी में भरकर बेचने ले जा रहा है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने तत्काल पुलिस बल को नरखेड़ा गांव के पास भेजा। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी व्यक्ति शराब की बारी लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी सौदान कुशवाह पिता नाथूराम कुशवाह निवासी नरखेड़ा गांव को 18 देसी शराब के क्वार्टर जिनकी कीमत लगभग 1800 रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध 34(1) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है। वहीं थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि नशामुक्त अभियान के तहत नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। स्कूल, कॉलेजों के आसपास स्थित दुकानों की नियमित जांच की जा रही है।


