सीजन का सबसे घना कोहरा, 200 मीटर ही रह गई थी दृश्यता

रायसेन | सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है जब सुबह से लेकर शाम तक दिन भर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। सुबह से लेकर शाम तक कोहरा छटा ही नहीं। इसके चलते दिन भर शहर कोहरे के आगोश में रहा। इतना ही नहीं मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को भी रायसेन और विदिशा में हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना बताई गई है। वहीं दूसरी और रात के तापमान में भी 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद रात का तापमान 13.7 डिग्री पर आ गया। हालांकि दिन के तापमान में कोई बदलाव न होकर दूसरे दिन भी 23 डिग्री पर रही रहा। कोहरा छाए रहने से दृश्यता 200 मीटर ही रह गई थी। इसके चलते अधिक दूरी के वाहन कोहरे के कारण दिखाई नहीं दे रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *