मुवालिया गोत्र के जठेरों के मेले के लिए भेजी राशन सामग्री

जालंधर| जम्मू स्थित मुवालिया गोत्र के जठेरों के मेले के लिए जालंधर से राशन के ट्रक को अतुल भगत ने रवाना किया। भगत ने बताया कि पूर्वजों की पूजा एक सांस्कृतिक धरोहर है जो पारंपरिक मूल्यों और धार्मिक रीति-रिवाजों को सहेज कर रखती है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की पूजा परिवार के सदस्यों को एकजुट करती है और उनके बीच प्रेम और सम्मान की भावना को बढ़ावा देती है। यहां संजीव भगत, राजू भगत, मोनू भगत, कुलदीप भगत, त्रिलोक भगत, राकेश राणा व अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *