अबोहर में तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालु घायल:ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, ओवरटेक करते समय हादसा, मंदिर से लौट रहे थे

फाजिल्का जिले के अबोहर में मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में तीन बच्चों समेत 8 लोग घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार डंगरखेड़ा के ऐतिहासिक मंदिर से अमावस्या मेले का माथा टेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में तीन बच्चों समेत 8 लोग घायल हो गए। घटना देर शाम की है। ओवरटेक करते समय हुई टक्कर कार में राज कुमार, करन, सुलोचना, जगदीश, अनिकेत और तीन बच्चे परी, मुस्कान व प्रिंस सवार थे। बुर्जमुहार चौक पर डीलक्स ढाबा के पास ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते समय उनकी कार ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक भी घायल हुआ। आसपास के लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनिकेत और सुलोचना की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *