इंजेक्शन लगाते दो युवकों का वीडियो वायरल:पुलिस ने जांच की शुरू; आरोपी नशा छोड़ने वाली गोली का ही कर रहे थे नशा

पंजाब के अमृतसर में दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें दो युवक सरेआम इंजेक्शन लगाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों को पकड़ जांच शुरू की तो पता चला कि वे किसी हेरोइन का इंजेक्शन नहीं, नशा छुड़ाओ केंद्र से मिलने वाली गोली को नशे के तौर पर प्रयोग कर रहे थे। अब पुलिस ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है। दरअसल, दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। जांच में पता चला कि ये वीडियो मकबूलपुरा इलाके की है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों युवकों को पकड़ा, जो नशे का इंजेक्शन ले रहे थे। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी किसी हेरोइन या अन्य पदार्थ का इंजेक्शन नहीं ले रहे थे। वे सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्र में मिलने वाली गोली को ही अपने नशे की पूर्ती के लिए प्रयोग में ला रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज एसीपी ईस्ट डॉ. साहिल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों का रिमांड हासिल किया गया है। नशा छुड़ाओ केंद्र की गोलियां की जांच शुरू एसीपी ने जानकारी दी कि आरोपियों ने जिसका इंजेक्शन लिया, वे नशा केंद्रों में मिलने वाली गोली थी। अब जांच की जा रही है कि वे नशे की गोली बाहर आरोपियों के पास कैसे आई। इतना ही नहीं, अगर इन आरोपियों को गोलियां नशे के लिए मिल रही हैं तो वे गोलियां मरीजों को मिलने की जगह बाहर कैसे उपलब्ध हैं, इसकी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *