बालोद| देवरी शराब दुकान के पास तीन लोगों ने दीपक ठाकुर की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार ग्राम नाहंदा निवासी दीपक ठाकुर ने जानकारी दी है कि 23 जून को रात 8.30 बजे शराब भट्टी के पास ग्राम देवरी भरकापारा निवासी तामेश्वर ठाकुर, खिलेन्द्र मण्डावी व ग्राम भण्डेरा निवासी सुनील बंजारे खड़े थे। मुझे देखकर गाली गलौज करने लगे। जिसके बाद कुछ दूर में ले जाकर सुनील कुमार ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया। मारपीट से सिर व नाक फट गया। गंभीर चोट लगी है। थाने में 3 लोगों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 351 (2), 351 (3) के तहत जुर्म दर्ज किया है।


