पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:आठ आईएएस समेत 17 अफसरों के ट्रांसफर, जय अरोड़ा विशेष सचिव वित्त विभाग नियुक्त

लुधियाना उपचुनाव संपन्न होने के साथ ही पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 17 अफसरों की ट्रांसफर की गई है। इसमें 8 आईएएस अधिकारी व शेष पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। उक्त आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए है। इस दौरान IAS आलोक कुमार को वित्त विभाग के मुख्य सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि जो विभाग पहले देख रहे हैं, उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। आईएएस डीके तिवारी को अतिरिक्त मुख्य सचिव कम वित्त कमिश्नर आबकारी व अतिरिक्त मुख्य सचिव सुशासन व सूचना तकनीक विभाग व अतिरिक्त मुख्य सचिव ंसंसदीय कार्य मामले विभाग व अजय अरोड़ा विशेष सचिव वित्त विभाग नियुक्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *