बलौदाबाजार के पलारी में जगन्नाथ रथयात्रा:जय-जगन्नाथ के जयकारों के बीच रथ पर सवार होकर निकले प्रभु; ढोलक की थाप पर झूमे भक्त

बलौदाबाजार जिले के पलारी नगर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। गांधी चौक से शुरू हुई यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का अलंकृत रथ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। यात्रा से पहले पार्टेश्वर धाम के बाबा बालकदास ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा ने यात्रा का नेतृत्व किया। रथ के आगे रामधुनी मंडली भजन गा रही थी। डीजे और स्थानीय कलाकारों ने भक्ति गीतों से वातावरण को आध्यात्मिक बनाया। श्रद्धालुओं को रास्ते भर मूंगा और मीठे प्रसाद का वितरण किया गया। युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया। यात्रा में पार्षद देवेंद्र बंटी वर्मा, भूषण ठेठवार, योगी वर्मा, नरसिंह वर्मा, तुका वर्मा समेत कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। हिंदू धर्म में जगन्नाथ यात्रा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पलारी के भक्तों ने इस परंपरा को पूरी श्रद्धा के साथ निभाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *