वनभोले मंदिर में 24 घंटे का अखंड पाठ का समापन

भास्कर न्यूज चितरपुर बड़कीपोना स्थित पोना पर्वत धाम में रथ द्वितीय के मौके पर शुक्रवार को रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी ने फीता काटकर किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि पोना पर्वत धाम को जल्द ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। क्योंकि यहां हर वर्ष भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से क्षेत्र का भी विकास होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पहले नीचे से ऊपर तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही बिजली की सुदृढ़ व्यवस्था की जाएगी। इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा अर्चना के लिए यहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई थी। सर्वप्रथम सुबह 6:00 बजे शृंगार पूजा किया गया। शृंगार पूजा के पश्चात चक्षुदान भी किया गया। शाम को भगवान जगन्नाथ के साथ बलभद्र और सुभद्रा को सिहासन रूपी रथ पर विराजमान कर उनकी पूजा अर्चना कर शाम लगभग 5:30 बजे रथ यात्रा निकाली गई। इसके बाद भक्तों ने भगवान को मौसीबाड़ी पहुंचाया। यहां संध्या आरती की गई। इस दौरान यहां मेले का भी आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग यहां पहुंच कर मिठाइयां और अन्य सामान की खरीदारी की। वही बच्चों ने खिलौना एवं आइसक्रीम चाट का आनंद लिया। मौके पर चंद्रशेखर चौधरी, रमेश दांगी, पंसस शंभु कुमार, प्रदीप कुमार, संरक्षक कन्हैया महतो, अध्यक्ष उमेश कुमार, सचिव नेमचंद राम दांगी, कोषाध्यक्ष होनी महतो, उपाध्यक्ष सूरज कुमार, उप सचिव अजय कुमार, उप कोषाध्यक्ष तुलेश, दिनेश कुमार, सनु कुमार, रमेश कुमार, सचिन कुमार, रमेश दांगी, अजय कुमार, ईश्वर कुमार, बसंत कुमार सहित कई मौजूद थे। भास्कर न्यूज़ | रामगढ़ रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के अरगड्डा बाजार वार्ड नंबर 13, 14, 15, 16 और 17 में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद उपाध्यक्ष संतराज पासवान ने की। संचालन बूथ अध्यक्ष पिंटू कुमार ने किया। धनबाद ज्ञापन राजू दास ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद भाजपा मंडल अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर तीर्थ दर्शन यात्रा कराई जाएगी। यात्रा में 65 सीटर बस के माध्यम से श्रद्धालु भेजे जाएंगे।तीर्थ यात्रा 29 जून को हजारीबाग के नृसिंह स्थान से शुरू होगी। दर्शन के लिए बनारस, विंध्याचल, प्रयागराज और अयोध्या शामिल हैं। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में पूर्व महामंत्री सुनील साहू, जिला कार्यालय मंत्री विनोद प्रसाद, सूरज पासवान, रामप्रसाद मलिक, धर्मेंद्र झा, मुकेश प्रजापति और रणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी को सांसद मनीष जायसवाल द्वारा भेजा गया निमंत्रण पत्र भी वितरित किया गया। रामगढ़ | शहर के विकास नगर के हरहरि नदी के पास वनभोले शिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां, आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा पर 24 घंटे का अखंड रामचरित मानस पाठ किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य सनोज कुमार पांडेय, मृत्युंजय पाठक, संदीप पांडेय, दीक्षित पाठक, मनोज इंद्र गुरु ने पूजन के बाद अखंड पाठ किया। पाठ के दौरान महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शुक्रवार को अखंड पाठ समापन पर पूजन, हवन व आरती की गई। वहीं, अनुष्ठान पूर्णाहुति के बाद लोगों के बीच प्रसाद बांटा गया। धार्मिक कार्यक्रम में अध्यक्ष गगन चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष दीपू गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोनू कुमार, सचिव राज पासवान, सह सचिव गोल्डी ओंकार, करण सिंह, रवि तुरी, उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता, रॉकी यादव, रंजीत, दिगंबर, राजकुमार स्वर्णकार सहित कई भक्तों ने सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *