आंदोलन से सीसीएल को करोड़ों का नुकसान

भास्कर न्यूज | उरीमारी सेल संचालन समिति सौंदा बस्ती ने सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र की सयाल डी परियोजना की खुली खदान का उत्पादन कार्य 37 घंटे ठप कराया। सीसीएल प्रबंधन व आंदोलनकारियों की हुई वार्ता में लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन वापस लिया गया। सेल संचालन समिति सौंदा बस्ती ने सौंदा बस्ती और सरैया टोला के बेरोजगार ग्रामीणों को सयाल आउटसोर्सिंग कंपनी में नौकरी देने, जिन कर्मियों को समिति द्वारा आउटसोर्सिंग कंपनी में नौकरी दिलाई गई है उनको एचपीसी दर से वेतन का भुगतान करने की मांग की है। इसके अलावा हैवी ब्लास्टिंग पर रोक लगाने, ब्लास्टिंग की वजह से जो घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उसकी मरम्मत सीसीएल प्रबंधन के द्वारा कराई जाए आदि मांगों को लेकर उत्पादन कार्य ठप बुधवार की सुबह आठ बजे से कराया। भास्कर न्यूज | मगनपुर चितरपुर ब्लाक के नजीर दुर्योधन कुमार के गोला कामता स्थित घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली गई है। चोरों ने घर को भी काफी क्षति पहुंचाई है। इसकी सूचना भुक्तभोगी ने गोला पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने घर का जायजा लिया। इसके बाद भुक्तभोगी ने गोला थाना में आवेदन देकर दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार घर में फिलहाल कोई नहीं रहता है। दुर्योधन ने बताया कि मैं वर्षों से सपरिवार रामगढ़ में रह रहा हूं। मेरी पोस्टिंग पहले रामगढ़ ब्लाक में थी। जिसके बाद मेरा तबादला चितरपुर ब्लॉक में कर दिया गया है। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली है। हमलोगों को चोरी होने का पता तब चला जब रथयात्रा के त्योहार को लेकर मेरा भाई घर की साफ-सफाई करने गया। ताला खोलकर जैसे ही अंदर गया तो देखा कि घर के पीछे की ओर से घुसकर सभी रुम का ताला तोड़ दिया और बर्तन, गैस सिलेंडर सहित लाखों रुपए मूल्य के अन्य सामान की चोरी कर ली गई है। इधर, उत्पादन कार्य उत्पादन कार्य 37 घंटे तक ठप रहा। इस कारण खदान से 30 हजार मीट्रिक टन कोयला का उत्पादन नहीं हो सका। इससे सीसीएल को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचा है। सयाल खुली खदान में कार्यरत मजदूर करीब 80 है। सभी मजदूर अपनी हाजिरी बना कर बैठे रह गए। गुरुवार की रात आठ बजे सीसीएल सयाल डी कोलियरी प्रबंधन और आंदोलन कारियों के बीच मांगों को वार्ता हुई। इसमें सीसीएल सयाल डी कोलियरी प्रबंधन ने आंदोलन कारियों को उनकी सभी मांगों को यथाशीघ्र पूरा करने के लिए लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद बुधवार की सुबह आठ बजे से चल रहे कोयला उत्पादन कार्य ठप आंदोलन को गुरुवार की रात आठ बजे वापस ले लिया गया। रात नौ बजे से उत्पादन कार्य ठप आंदोलन वापस ले लिया गया। वार्ता में प्रबंधन की ओर से सयाल परियोजना पदाधिकारी शंभु शरण सिंह और खान प्रबंधक सत्येंद्र कुमार शामिल थे। उत्पादन कार्य ठप आंदोलन में दयानंद प्रसाद, अंबर कुमार, हरिनारायण प्रसाद, नरेंद्र प्रसाद, अमित कुमार, अखिलेश प्रसाद, श्रीकांत प्रसाद, चक्रधर प्रसाद, हरिहर प्रसाद, निरंजन प्रसाद, अरुण प्रसाद, बंधु करमाली, रूपेश कुमार, सोनू कुमार, राजकुमार, पवन साव, जैकेश करमाली, सूरज कुमार, तिलेश्वर साहू, सुमित कुमार, संजय कुमार, चितरंजन कुमार, प्रेम प्रसाद, मुकुल प्रसाद, मिथलेश कुमार, गौतम कुमार, भरत प्रसाद, युगेश्वर प्रसाद, पच्चू बाउरी सहित कई लोग शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *