रांची| रांची से पटना होकर लखनऊ जाने वाले इंडिगो के विमान को शुक्रवार को गाउंडेड घोषित कर दिया गया। यह विमान दोपहर 3:05 बजे कोलकाता से रांची आया था। इसे पटना होकर लखनऊ जाना था। यात्रियों के उतरने के बाद विमान की जांच हुई तो अगले टायर में हवा कम मिली। इसके बाद इसे ग्राउंडेड घोषित कर दिया। इस विमान से 115 यात्री पटना और लखनऊ जाने वाले थे। एयरपोर्ट डायरेक्टर आरआर मौर्य ने बताया कि लैंडिंग के बाद पायलट को लगा कि टायर में हवा कम है। इसलिए एहतियात के तौर पर उड़ान रोक दी। पटना जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग से और लखनऊ के यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा गया।


