विदेश भेजने के नाम पर एजेंट ने कई लोगों से ठगे लाखों रुपए

भास्कर न्यूज | अमृतसर रणजीत एवेन्यू थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। एक निजी एजेंट ने कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी की है। जब लोग पैसे मांगने पहुंचे तो एजेंट और उसके कर्मचारी ऑफिस से भागने लगे। लोगों ने पीछा कर उन्हें मार्केट से पकड़ लिया और थाना रणजीत एवेन्यू ले गए। बठिंडा निवासी मंगलजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि एजेंट ने विदेश भेजने की गारंटी देकर लोगों से पैसे लिए। लेकिन न तो किसी को वीजा मिला और न ही पैसे वापस किए गए। आज एजेंट ने पीड़ितों को पैसे लौटाने के लिए अपने ऑफिस में बुलाया था। जब लोग ऑफिस पहुंचे तो एजेंट और उसके कर्मचारी वहां से भागने लगे। पीड़ितों ने कर्मचारियों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित मंगलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगाने के लिए कहा था। जिसके लिए उन्होंने उनसे 3 लाख 7000 रुपए लिए थे। उन्होंने सात से आठ चक्कर लगवाए पैसे वापिस देने के लिए ओर आज जब वो आए तो कर्मचारियों ने पैसे नहीं दिए ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *