फाइनल मैच में अचीवर्स अकादमी ने भिलाई के फाइटर क्लब को 28-08 से दी शिकस्त

भास्कर न्यूज | कवर्धा शहर के करपात्रीजी आउटडोर स्टेडियम में एक दिवसीय इनविटेशन हैंडबॉल टूर्नामेंट हुआ। इसमें फाइटर क्लब भिलाई और अचीवर्स हैंडबॉल अकादमी कवर्धा ने भाग लिया। टूर्नामेंट बालक और बालिका दोनों वर्ग में हुआ। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों का परीक्षण करना था। प्रशिक्षण मैच में मुख्य अतिथि के रूप में संजय सिंह, पार्षद डोनेश सिंह राजपूत और अचीवर्स हैंडबॉल अकादमी के सदस्य विपिन चंद्रवंशी मौजूद शामिल रहे। अतिथियों ने कहा कि खेल खेल शरीर और दिमाग दोनों को स्वस्थ रखते हैं। खेलने से दिल मजबूत होता है। मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है। सहनशक्ति में सुधार होता है। साथ ही शरीर लचीला बनता है। ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। शरीर में खून का संचार तेज होता है। इससे मस्तिष्क तक ऑक्सीजन जल्दी पहुंचती है। कहा कि खेलने से तनाव और चिंता कम होती है। मूड अच्छा रहता है। आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ता है। ध्यान और एकाग्रता में सुधार होता है। मस्तिष्क की कार्यप्रणाली बेहतर होती है। याददाश्त तेज होती है। कहा कि सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है। सकारात्मक सोच और रचनात्मकता का विकास होता है। खेलने से टीम वर्क और सहयोग की भावना आती है। सामाजिक कौशल बढ़ते हैं। बालक वर्ग के फाइनल में अचीवर्स हैंडबॉल अकादमी ने फाइटर क्लब भिलाई को 28-08 से हराया। बालिका वर्ग में भी अचीवर्स अकादमी ने फाइटर क्लब को 15-00 से पराजित किया। दोनों वर्ग में अचीवर्स हैंडबॉल अकादमी कवर्धा का दबदबा रहा। फाइटर क्लब के कोच राजेश कुमार सरकार, अचीवर्स अकादमी के कोच मोहम्मद गनी खान, कनक माली, प्रियंका बर्वे, रिजवान खान, विजयभान, सोहम चंद्राकर, उदय कुमार साहू, प्रह्लाद निर्मलकर और इसराइल खान भी उपस्थित थे। हैंडबॉल खेलने के लिए खिलाड़ियों को खेल के नियम और बुनियादी कौशल सिखाया गया। मो. गनी ने बताया कि खिलाड़ियों के साथ तालमेल जरूरी है। पास तेज और सटीक होने चाहिए साथ ही शॉट्स को सही समय पर और प्रभावी ढंग से लगाना चाहिए। हालांकि ये बातें छोटी लगती है, लेकिन जीत के लिए जरूर है। कहा कि हर खिलाड़ी को अपनी स्थिति की जानकारी होनी चाहिए। मैच हमेशा टीम के लिए खेलना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *