जैसलमेर में कोहरे का आलम लगातार जारी है। गुरुवार को अलसुबह से शहर में कोहरा छाया। कोहरे के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया। लोग सर्दी से बचने का जतन कर रहे हैं। जिले में कड़ाके की ठंड में बुधवार का दिन सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। तापमान 1 डिग्री लुढ़ककर 19 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक जिले में मौसम साफ रहने की संभावना जताई हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को मौसम पूर्वानुमान में 26 व 27 दिसंबर को जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम पूर्वानुमान में 26 से 29 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। चार दिन मौसम साफ रहेगा, बढ़ेगी सर्दी जैसलमेर में पिछले तीन दिनों से लगातार अधिकतम तापमान में गिरावट हो रही है। वहीं तीन दिन तक 9 डिग्री पर स्थिर रहा न्यूनतम तापमान भी बुधवार को 1 डिग्री गिरा। जिससे दिन व रात में सर्दी का असर तेज हो गया। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक जिले में मौसम साफ रहने की संभावना जताई हैं। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि 26-27 को एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना थी। अब 26 से 29 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। तापमान में होगी गिरावट जैसलमेर में 29 दिसंबर तक बारिश व कोहरे की कोई संभावना नहीं है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होगी। जिससे सर्दी का असर और बढ़ जाएगा। दिसंबर की शुरूआत में तापमान 30 डिग्री के पार चल रहा था। जो अब 19 डिग्री पहुंच चुका है। बुधवार को दिन व रात के पारे में 1-1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया।


