बिस्किट से भरा ट्रक जलकर राख, लाखों का नुकसान:अजमेर से भीलवाड़ा जा रहा था, शॉर्ट सर्किट से हाइवे पर हुआ हादसा

बांदनवाड़ा के निकट नेशनल हाईवे 48 पर गोवलिया में रात को अचानक एक ट्रक में आग लग गई। इससे आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। दमकल व पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक व उसमें भरे बिस्किट जलकर राख हो गए। हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ और करीब नौ लाख का नुकसान बताया है। बांदनवाड़ा चौकी प्रभारी गिरधर सिंह राठौड़ ने बताया कि हादसा विजय कमल पेट्रोल पंप गोवलिया के सामने करीब शाम साढे़ सात बजे हुआ। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के लिए करीब एक घंटे मशक्कत की। इस दौरान हाइवे पर भी यातायात प्रभावित हुआ। ट्रक एक बिस्किट फैक्ट्री अजमेर से भीलवाड़ा जा रहा था। अचानक पेट्रोल पंप के सामने स्पार्किंग होने से धूं-धूं कर जलने लगा, जिस पर ट्रक में सवार चालक उतर गया जो हताहत होने से बच गया, लेकिन ट्रक जल गया। इसमें करीब नौ लाख का नुकसान हुआ। (इनपुट-देवेन्द्र शर्मा, बांदनवाड़ा) पढें ये खबर भी… सीनियर टीचर के 2129 पदों के लिए आवेदन शुरू:RPSC ने निकाली थी 8 सब्जेक्ट में भर्ती, 24 जनवरी लास्ट डेट राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई सीनियर टीचर के 2129 पदों की वैकेंसी के लिए आज यानी 26 दिसम्बर से आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन की लास्ट डेट 24 जनवरी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *