साप्ताहिक सत्संग का आयोजन

गढ़वा| युग पुरुषोत्तम परम दयाल श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। गढ़वा शहर के नगवां मोहल्ला निवासी गुरु भाई सुनील कुमार पासवान के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम शंख ध्वनि बंदे पुरुषोत्तम की जय घोष के साथ सामूहिक प्रार्थना किया गया। वहीं सामूहिक नाम जप ध्यान किया गया। सामूहिक भजन कीर्तन किया गया। सभी धर्म ग्रंथ का पाठ किया गया। इस अवसर पर श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर रघुवीर प्रसाद कश्यप, सियाराम पांडेय, सुरेंद्र पाल, हरिद्वार प्रसाद केसरी, अजीत कुमार, सुबोध प्रसाद, रीता कुमारी, रानी देवी, लीलावती देवी, ललिता देवी, नेहा कुमारी, किरण देवी, किशोर कुमार पासवान, अविनाश कुमार पासवान, जितेंद्र यादव, पवन पासवान आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *