जिला समाहरणालय के बाहर किया प्रदर्शन

सरायकेला । झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संघ के जिला मंत्री अमरनाथ तिवारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान संघ की चार सूत्री मांगों की ओर आकृष्ट कराते हुए बताया है कि झारखंड निर्माण के काल से ही चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मियों के साथ न्याय नहीं हो सका है। इस अवसर पर संघ के राजेंद्र राम, सूरज कुमार राम, सरिता देवी, रवींद्र बेहरा, फ्रांसिस गुड़िया, रायमुनि मुंडा, सुमित कुमार, मंजू देवी, डोमन टुडू व धीरेंद्र कुमार सतपथी मुख्य रूप से मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *