भास्कर न्यूज | जालंधर लंगर कमेटी श्री हनुमान मंदिर मलेरकोटला की तरफ से 25वां विशाल भंडारा बालटाल में 3 जुलाई से 9 अगस्त तक लगाया जाएगा। भंडारे के लिए लंगर लगाने वाली कमेटी के सदस्यों का जालंधर पहुंचने पर कृष्णा वेलफेयर सोसायटी ने शक्ति नगर स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में भोलेनाथ के जयकारों के साथ स्वागत किया। 37 दिन तक चलने वाले लंगर के ही यह जत्था राशन सामग्री लेकर जा रहा है। प्रधान संदीप लक्की, अनिल शर्मा, गुरपेज सिंह, रोहित अरोड़ा, गुलशन सुनेजा, गिनी दुग्गल, अंकित मट्टू, साहिल अरोड़ा, तजिंदर सनी, विशाल सोनी, रोहित, किशन गोपाल ने सोसायटी सदस्यों को सम्मानित किया। यहां चेयरमैन अमृत लाल गर्ग, प्रधान सुरेश जैन, वाइस प्रधान सतीश आहूजा, कैशियर पवन गुप्ता, उपप्रधान कर्म चंद गोयल, अजय अरोड़ा, पुनीत ढींगरा, राकेश जैन, पुरुषोत्तम जिंदल, मनोज पपु, विपन गर्ग, खुशदीप गर्ग, अमित जैन, बृज मोहन, नवीन कुमार, सुभद्रा गर्ग, सुनीता जैन मौजूद थीं। सदस्यों ने जत्थे को भगवान भोलेनाथ के परिवार की तस्वीर देकर सम्मानित किया।


