राज्यसभा सांसद डॉ. मित्तल ने सीएम मान से की मुलाकात

जालंधर| आप के राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की शानदार जीत पर उन्हें बधाई दी। आप उम्मीदवार और साथी राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने 10,637 वोटों के निर्णायक अंतर से जीत हासिल की है। डॉ. मित्तल ने कहा, “यह जीत पंजाब के लोगों द्वारा आप और सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में रखे गए गहरे भरोसे को दर्शाती है।” इस दौरान दोनों नेताओं ने कृषि, शिक्षा, रोजगार, औद्योगिक उन्नति और स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान केंद्रित करते हुए पंजाब के विकास पथ को मजबूत करने के लिए चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *