अबोहर में एक रात में तीन घरों में चोरी:गहने और कैश ले गए चोर, तार काटकर घुसे, आंगन में सो रहा था परिवार

फाजिल्का में अबोहर के गांव गिद्डावाली में चोरों ने शनिवार रात तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने केवल कृष्ण, प्रेम चंद और काला सिंह के घरों से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार केवल कृष्ण के घर से सोने के जेवरात और 16 हजार रुपए की नकदी चोरी हुई। उनके भाई प्रेम चंद के घर से करीब 12 तोले सोने के जेवरात, चांदी के गहने और नकदी चोरी की गई। काला सिंह के घर से चोर 25 हजार रुपए की नकदी और एक जोड़ी टॉप्स ले गए। आंगन में सो रहा था परिवार चोरी रात करीब एक बजे हुई। चोर घरों के चारों तरफ लगे तार काटकर घुसे। घटना के समय परिवार के सदस्य आंगन में सो रहे थे। सुबह जागने पर चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही खुइयां सरवर थाना प्रभारी मनिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चोरों ने घरों में घुसकर पूरी तलाशी ली चोरों ने घरों में घुसकर पूरी तलाशी ली और जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस हर तरह की तकनीक का इस्तेमाल कर मामले की जांच कर रही है। गांव में पहले भी हो चुकी चोरी गौरतलब है कि इससे कुछ दिनों पहले चोरों ने गांव कल्लरखेड़ा में लाखों रुपए की नगदी व जेवरात पार कर लिए थे। जिस मामले में अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है जबकि चोरों ने गांव गिद्दडा़वाली में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। एसएसपी ने इसी के चलते दोनों थाना प्रभारियों का आपस में तबादला कर दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *