चारामा के सिद्धार्थ बॉस का सीआईएसएफ में चयन:नौसेना की ट्रेनिंग छोड़ सीआईएसएफ ज्वाइन किया, कल होगा स्वागत

कांकेर जिले के चारामा निवासी सिद्धार्थ बॉस ने सीआईएसएफ में अपना स्थान बनाया है। सिद्धार्थ ने जेपी इंटरनेशनल स्कूल कांकेर से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद रायपुर के एक डिफेंस एकेडमी में एक साल का प्रशिक्षण लिया। सिद्धार्थ का पहले भारतीय नौसेना में चयन हुआ, जहां उन्होंने 3 महीने की ट्रेनिंग प्राप्त की। नौसेना में प्रशिक्षण से पहले ही उन्होंने सीआईएसएफ की परीक्षा और फिजिकल-मेडिकल टेस्ट पास कर लिया था। नौसेना में रहते हुए उन्हें सीआईएसएफ का कॉल लेटर मिला, जिसके बाद उन्होंने नौसेना से डिस्चार्ज लेकर सीआईएसएफ ज्वाइन कर लिया। बचपन से था फौज में जाने का सपना वर्तमान में सिद्धार्थ की बेसिक ट्रेनिंग आरटीसी देवली में चल रही है। बचपन से ही पढ़ाई और खेलकूद में रुचि रखने वाले सिद्धार्थ का सपना था सेना में जाना। उनके पिता स्वपन बॉस व्यापारी संघ के पूर्व प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। सिद्धार्थ 30 जून को शाम 5 बजे चारामा पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत के लिए भारत माता चौक बस स्टैंड पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगर में उनकी इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *