झामुमो की बैठक में महिला मोर्चा का हुआ गठन, पिंकी बनीं अध्यक्ष

भास्कर न्यूज | बड़की सरिया रविवार को सरिया जैन धर्मशाला में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि झामुमो के जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन मंडल रहे। संचालन प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और विस्तार पर चर्चा हुई। महिला मोर्चा का गठन किया गया। सरिया मंदरामो पूर्वी की मुखिया पिंकी देवी को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। त्रिभुवन मंडल ने कहा, झारखंड सरकार जनहित में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। मईया योजना का लाभ दूर-दराज की महिलाओं तक पहुंच रहा है। पिंकी देवी ने कहा, झामुमो सरकार राज्य के हित में बेहतर काम कर रही है। गांव की महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। मईया सम्मान योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। सभी समुदायों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं जमीन पर दिख रही हैं। आने वाले दिनों में सरकार महिलाओं को और सशक्त बनाएगी। बैठक में प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा, व्यवसायी मोर्चा, महिला मोर्चा समेत अन्य मोर्चों के पंचायत स्तर पर अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। सभी को संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया गया। मौके पर गिरधारी पासवान, काजिम अंसारी, कृष्ण मुरारी पांडेय, लक्ष्मी कुमारी, केदार दास, छट्ठू रविदास, सुखदेव मुरम्मू, किशोर सोरेन, पंकज यादव, बलदेव विश्वकर्मा, पिंटू मोदी, जगदीश टुड्डू, रफीक अंसारी, विजय पांडेय, नूर मोहम्मद, हरखू मंडल समेत कई मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *