नौडीहा बाजार | थाना परिसर में रविवार को शाम 4 बजे मुहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने कहा कि मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। इसमें असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। वही सोशल नेटवर्किंग पर भी पुलिस प्रशासन की नजर है। बैठक में जिला परिषद सदस्य सुदामा पासवान, कांग्रेस नेता बाबूलाल पाठक, नावटाड मुखिया पति आलोक यादव, सरईडीह मुखिया पति धनंजय गुप्ता, शाहपुर मुखिया पति विंदा साव, तरिडीह मुखिया गौतम सिंह, मुख्तार अंसारी, जन्नत हाफिज, तीलक सिंह उपस्थित थे।


