साढ़े तीन किलो हेरोइन और दो मोबाइल समेत पांच काबू

भास्कर न्यूज|फिरोजपुर पुलिस ने दो कार सवार और तीन बाइक सवारों को 3 किलो 600 ग्राम हेरोइन और दो मोबाइल समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी और सदर में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया किसीआईए स्टाफके इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व में पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के संबंध में शहर में गश्त कर रही थी तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि विशाल निवासी नानकपुरा और शिवम कुमार निवासी कच्चा जीरा रोड नजदीक कैरोल कान्वेंट स्कूल सामने दाना मंडी फिरोजपुर शहर जो दोनों मिलकर हेरोइन बेचने और सप्लाई करने का धंधा करते हैं वह अभी शहर की दाना मंडी में कार में बैठे ग्राहकों की इंतजार कर रहे है। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर वहां से उक्त दोनों को कार सहित काबू किया तो तलाशी के दौरान उनसे 1 किलो 591 में ग्राम हेरोइन और दो मोबाइल बरामद हुए। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ इससे पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत एक-एक मामला दर्ज है। दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी उसका भाई सरबजीत सिंह उर्फ साबी पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव चांदी वाला और पम्मा सिंह पुत्र गुरनेर सिंह निवासी गांव साहन, जो तीनों मिलकर बाहर से हेरोइन लाकर सप्लाई करते हैं। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए बॉर्डर रोड पर नाकाबंदी करके तीनों आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित काबू किया तो उनसे 2 किलो 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसएसपी भूपिंदर सिंह।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *