महिला के कान सोने से की बाली झपटकर युवक फरार

फिरोजपुर| इच्छे वाला रोड पर चर्च के साथ गली में शनिवार शाम को स्कूटी पर आया एक युवक घर के बाहर बैठी महिला से किसी का पता पूछने के बहाने उसके कान की बाली झपटा मार लेकर फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता कांता रानी पत्नी मदन लाल निवासी गली नंबर 2 नजदीक इच्छे वाला रोड पर चर्च, फिरोजपुर शहर ने बताया कि 28 जून शाम करीब 5:30 बजे वह अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठी थी। तभी स्कूटी पर एक व्यक्ति आया जिसका मुंह कपड़े से ढका हुआ था आकर पीड़िता के पैर छूह कर किसी का पता पूछने लगा। महिला खड़ी होकर जब बताने लगी तो युवक झपटा मारकर उसके कान में पहनी हुई सोने की बाली खींच कर ले गया। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी एएसआई शर्मा सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *