शिकागो यूनिवर्सिटी ने हरमीत को दी ऑनरेरी डॉक्टरेट की उपाधि

रविवार को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित संविधान क्लब में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान हरमीत सिंह सलूजा को अमेरिका की शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा ऑनरेरी डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। इस विशेष अवसर पर हरमीत सिंह सलूजा ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से उन्हें यह ऑनरेरी डॉक्टरेट की डिग्री मिली है। आज वह हरमीत सिंह सलूजा से डॉ. हरमीत सिंह सलूजा हो गया हूं। यह मेरे लिए केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि समाज और देश के लिए समर्पित मेरी सेवाओं का प्रतीक है। समारोह में देशभर से आए विशिष्ट अतिथियों, शिक्षाविदों और समाज सेवियों की उपस्थिति रही। शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा यह उपाधि उन व्यक्तियों को दी जाती है जिन्होंने समाज, शिक्षा, मानवता या अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष योगदान दिया है। डॉ. हरमीत सिंह सलूजा ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा की प्रेरणा को और मजबूत करने के लिए मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *