गढ़वा के चिरोजिया में वाहन की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दंपती घायल

गढ़वा| बंशीधर नगर मार्ग पर चिरोजिया मोड़ के समीप रविवार को मोटरसाइकिल व अज्ञात वाहन के टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी संतोष कुमार भुइया 26 वर्ष एवं उसकी पत्नी सुनैना देवी 24 वर्ष के नाम शामिल है। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में घायल संतोष कुमार भुईया ने बताया कि वह अपने घर से पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर चिरोजिया गॉव में राशन लेने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। घटना के बाद दोनों पति-पत्नी सड़क के किनारे पड़े हुए थे। इसके बाद पीछे से आ रही यात्री ने उसे देखकर दोनों को घायल अवस्था से उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *