पूर्व पार्षद के देवर की संदिग्ध हालत में मौत:सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका

पलामू जिले के हुसैनाबाद में एक पूर्व वार्ड पार्षद के देवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कुर्मी टोला निवासी 35 वर्षीय बैकुंठ चौधरी के रूप में हुई है। वह नगर पंचायत की पूर्व वार्ड पार्षद उमा देवी का देवर था। बैकुंठ चौधरी रविवार रात 8 बजे अपने घर से निकले थे। सोमवार सुबह उनका शव बड़ेपुर उच्च विद्यालय के पास मुख्य सड़क के पास मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। शव मिलने के बाद काफी देर तक पहचान नहीं हो सकी थी। घटनास्थल बिहार सीमा से मात्र 5 किलोमीटर दूर है। इसलिए पहचान के लिए पुलिस ने बिहार के सीमावर्ती थानों को भी सूचित कर दिया था। सोशल मीडिया में मृतक का फोटो वायरल होने पर घर वालों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *