सड़क हादसों में कमी आए और खास इसको लेकर टू व्हीलर वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से पाली शहर के युवा संगठनों ने मिलकर आरंभ – द यूथ ऑफ पाली के नाम से जागरूकता अभियान चला रहे है। इसकेत तहत युवाओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए हेलमेट का महत्व बताया। इसके साथ ही शहर में रैली निकाल लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। कई सामाजिक संगठनों से जुड़े युवा शहर के अम्बेडकर सर्किल पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने नुक्कड़ नाटक पेश किया। जिसमें टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट नहीं बनने से होने वाले हादसों के बारे में बताया। इसके साथ ही यातायात नियमों की जानकारी दी। उसके बाद सभी ने हेलमेट पहनने की शपथ ली और उधर से गुजर रहे वाहन चालकों को भी हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई।
उसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई। जो शहर के अम्बेडकर सर्किल से रवाना होकर सूरजपोल, अहिंसा सर्किल होते हुए शिवाजी सर्किल पहुंच सम्पन्न हुई। रैली के दौरान युवा हाथ में तख्तियां लेकर चल रहे थे। जिसमें यातायात नियमों की जानकारी लिखी हुई थी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ऑनलाइन पाली, अस्तु फाउंडेशन तथा नमो फिटनेस के युवाओं का योगदान रहा।


