पांकी विधायक से वाहन नीलामी के नाम पर 1.27 लाख रुपए की ठगी

धुर्वा सेक्टर-2 के ई/347 आवास में रहने वाले पांकी से भाजपा विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता से 1.27 लाख की ठगी हुई है। इस संबंध में कुशवाहा ने साइबर थाना में ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि ठगों ने खुद को जीएसटी कस्टम अधिकारी बता कर उनसे ठगी की। उन्हें 26 जून की सुबह 9 बजे कॉल आया। काल करने वाले ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा में जीएसटी कस्टम विभाग ने कई गाड़ियां जब्त की हैं। विभाग उनकी नीलामी कर रहा है। उन्हें व्हाट्सएप पर कई गाड़ियों की तस्वीर भेजी गई। बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी की नीलामी कीमत 12 लाख 70 हजार रुपए है। नीलामी में भाग लेने के लिए 10 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। इसके बाद उन्हें बताया गया, कहां पैसे भेजने हैं। शशिभूषण मेहता के निजी सहायक सरोज कुमार चटर्जी ने दो बार में रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों के मोबाइल बंद हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *