अटारी बॉर्डर पर ब्रह्मकुमारीज का नशा मुक्ति कार्यक्रम, 20 हजार लोग हुए शामिल

भास्कर न्यूज | अमृतसर ब्रह्मकुमारीज द्वारा अटारी-बॉर्डर पर विशाल नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहर के केंद्र प्रभारी बीके आदर्श बहन के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करके एक स्वस्थ, आध्यात्मिक और नशा-मुक्त समाज की स्थापना करना था। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति पर आधारित एक प्रभावशाली नाटक बच्चों ने प्रस्तुत किया। जिसमें विशाल जन समूह को नशे से दूर रहने का प्रेरणादायक संदेश दिया। भारत माता का किरदार निभा रही ब्रह्मा कुमारी सपना बहन ने सभी उपस्थित लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर बीके साक्षी बहन ने जनसमूह को ब्रह्माकुमारी संस्थान के आध्यात्मिक पिता परमपिता शिव परमात्मा का पावन संदेश सुनाया। जिसने सभी के अंतर्मन को गहराई से छुआ और आत्म-जागृति का मार्ग दिखाया। कार्यक्रम के अंत में बीके सोनिया बहन, पवन भाई और अनीता बहन ने मिलकर भारतीय सीमा सुरक्षा बल के प्रमुख अधिकारी भ्राता विशाल सिंह को ईश्वरीय सौगात (भगवान को याद करने की निशानी भेंट की। यह समारोह सैनिकों के प्रति सम्मान और शुभ भावनाओं का प्रतीक रहा। इस आयोजन में बॉर्डर पर लगभग 20 हजार लोग उपस्थित रहे। जबकि लगभग 200 ब्रह्माकुमार और बहनों ने इसमें भाग लिया। इस कार्यक्रम ने सभी को आत्म-शुद्धि, नशा-मुक्त जीवन और राष्ट्र सेवा के संकल्प से भर दिया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मकुमारीज समाज सेवा एवं आत्मिक उत्थान के ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *