12वें समर आर्ट कैंप में स्टूडेंट्स ने पेंटिंग्स में उकेरी कला

भास्कर न्यूज | अमृतसर मदन मोहन मालवीय रोड स्थित आर्ट गैलरी में आयोजित 12वां समर आर्ट कैंप रविवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्य रूप से पहुंचे। मुख्यातिथि का जनरल सेक्रेटरी डॉ. पीएस ग्रोवर ने स्वागत किया और इस कैंप में स्टूडेंट्स की ओर से दिखाई गई अपनी प्रतिभा के बारे उन्हें विस्तार से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि इस कैंप में 125 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने पेंटिंग, डांस, मूर्तीकार, कैलीग्राफी, शिल्पकारी, संगीत, थिएटर व अन्यों में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधान रजिंदर मोहन सिंह छीना ने भारत के उत्तरी क्षेत्र में कला व सभ्याचार को उत्साहित करने का भरोसा दिया। कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने आईफा द्वारा किए जा रहे कामों की सराहना की। उन्होंने बच्चों को ईनाम वितरित किए और इस काम को आगे भी जारी रखने के लिए उत्साहित किया। टिऊटर लतिका अरोड़ा, मुकुल हरिंदर सोहल, और विशाल की अध्यक्षता में समर आर्ट कैंप के स्टूडेंट्स द्वारा सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किया गया। टिउटर कर्मजीत, राहुल के मार्गदर्शन में स्टूडेंट्स द्वारा बनाई गई पेंटिंग को प्रदर्शित भी किया गया, जिसकी सभी ने काफी सराहना भी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *