लुधियाना में बाढ़ से निपटने की तैयारियां:8 कंट्रोल रूम बने, अधिकारियों को सतलुज किनारे के इलाकों की जांच करने के निर्देश

लुधियाना प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी है। मानसून के मद्देनजर सतलुज नदी के तटबंधों पर बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई है। अतिरिक्त उपायुक्त राकेश कुमार ने मंगलवार को बैठक में अधिकारियों को सतलुज किनारे के इलाकों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिले में कुल आठ कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। डीएसी कंट्रोल रूम का नंबर 161-2433100 है। लुधियाना पूर्व के लिए 0161-2922330, पश्चिम के लिए 0161-2412555, जगराओं के लिए 01624-223256, खन्ना के लिए 01628-226091, समराला के लिए 01628-262354, पायल के लिए 01628-276892 और रायकोट के लिए 01624-264350 नंबर जारी किए गए हैं। प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की योजना बनाई है। दवाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और दुधारू मवेशियों की सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। उप-मंडल मजिस्ट्रेट, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करने को कहा गया है। अतिरिक्त उपायुक्त ने गांवों और शहरों की सड़कों पर बंद पुलियों को तुरंत साफ करने के निर्देश दिए। बैठक में अंडर ट्रेनिंग आईएएस डॉ. प्रगति रानी, एसडीएम लुधियाना पश्चिम डॉ. पूनमप्रीत कौर, एसडीएम खन्ना डॉ. बलजिंदर सिंह ढिल्लों, सहायक कमिश्नर पायल गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *