डीसी ने लगाया जनता दरबार, छोटू को मिला दिव्यांग पेंशन का लाभ

दस माइल तुपूदाना के रहने वाले छोटू महली दिव्यांग हैं। आज जब वो समाहरणालय की सीढ़िया चढ़ रहे थे, तो चेहरे पर मुस्कान थी और हाथों में फूलों का गुच्छा। उन्होंने डीसी मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात की और धन्यवाद दिया। मालूम हो छोटू महली कई बार दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदन दे चुके थे। काम नहीं हुआ तो डीसी के जनता दरबार में फरियाद लगाई थी। पेंशन स्वीकृत भी हुई और बैंक खाते में दो महीने की पेंशन राशि भी आ गई। इस खुशी को छोटू महली ने समाहरणालय की सुसज्जा के लिए पौधे भी भेंट स्वरूप दिए। डीसी से बात करते हुए छोटू ने आवास दिलाने की भी फरियाद की। उन्हें आश्वासन मिला कि योजना का लाभ दिलवाया जाएगा। जनता दरबार में कांके अंचल के कामता मौजा में एक ही जमीन की रसीद दो व्यक्तियों के नाम से निर्गत किए जाने का मामला आया। डीसी ने मामले को जांच के आदेश दिए। कांके अंचल के मौजा-रेण्डो में गैर मजरुआ जमीन में भू-माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से कब्जा करने की शिकायत की गई। जिलास्तरीय टीम द्वारा मापी कर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। इसके अलावा म्यूटेशन लंबित रहने और स्कूल दूर होने के कारण पठन-पाठन बाधित होने की भी शिकायत आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *