कांटाबांजी| डॉक्टर डे के उपलक्ष्य पर स्थानीय प्रेस कल्ब व्दारा सरकारी चिकित्सालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरकारी चिकित्सालय से डॉ. राकेश पंडित, डॉ. इप्सिता बेहेरा, डॉ. शांतनु राउत, शहर के डॉ. पीके साहू, डॉ. अमजद खान, डॉ. राजेश अग्रवाल सहित अन्य सभी डॉक्टरों को पुष्प देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके जनकल्याण के प्रति महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।


