डूंगरपुर शहर में गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह के समय शहर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। जबकि शहर से 10 किमी दूर आसपुर रोड पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बादल और बूंदाबांदी की वजह से ठंड का असर भी बढ़ गया। डूंगरपुर में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को दिन खुलने के साथ ही शहर के आसपास के आसमान में कोहरे का असर रहा। साबेला बाईपास ओर कई जगह पर कोहरा छाया रहा। सुबह के समय डूंगरपुर का तापमान 18 डिग्री पर रहा। सुबह से आसमान में बादल रहने से धूप तक नहीं खिली। करीब 11.30 बजे शहर से 10 किमी दूर आसपुर रोड पर वसी, खेड़ा समेत आसपास के गांवों में हल्की बूंदाबांदी हुई। लोगो ने ठंड से बचाव को लेकर ऊनी ओर मोटे कपड़े पहन लिए। वहीं, बड़े बुजुर्ग लोग घरों में ही दुबके रहे। मौसम विभाग की ओर से कल शुक्रवार को डूंगरपुर में बारिश के साथ ही ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में ठंड का असर कल और बढ़ने की संभावना है।


