पेंशन विभाग की तरफ से पेंशनर कार्यालय शिवगंज में छह दिवसीय विशेष योग तथा ध्यान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शिवगंज कस्बे के पेंशनर भाग ले रहे हैं तथा योग और ध्यान का प्रशिक्षण ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार शिवगंज के पेंशन भवन परिसर में बुधवार से शुरू हुए पांच दिवसीय ध्यान योग के दूसरे दिन गुरुवार सुबह 11 बजे ध्यान योग दिवस का आयोजन हार्ट फुलनेस संस्था, शिवगंज के पदाधिकारी चेतन प्रकाश अरोड़ा, चौथमल दक्ष प्रशिक्षक, ओमप्रकाश कुमावत व रिंकी अरोड़ा के आतिथ्य में किया गया। अरोड़ा ने उपस्थित पेंशनरों को ध्यान व योग के बारें में जानकारी देते हुए शरीर के लिए इसके लाभ के बारें में बताया और ध्यान व योग करवाया। गुरुवार से प्रारंभ हुए ध्यान योग कार्यक्रम जो आगामी 28 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक पेंशन भवन में प्रति दिन योग और ध्यान का अभ्यास दक्ष प्रशिक्षक की तरफ से करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रघुनाथ मीना, सचिव जयसिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष भूराराम माधव, भंवर राठौड़, मूलाराम घांची, मुरलीधर अग्रवाल पेंशनर उपस्थित थे।


