अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

बानो| प्रखंड में हाथियों का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा ग्रामीण काफी परेशान हैं। बीती रात बड़काड्यूल पंचायत के लोवा सोकरा पहन टोली निवासी जसिना बडिंग के घर को दो हाथियों ने क्षतिग्रस्त के दिया और घर में रखे अनाज को खा गए। जसीना ने बताया कि रात में बच्चों के साथ घर में सोई थी लगभग 11 बजे दो हाथियों ने घर को गिराया एवं रखे अनाज को भी खा गए। किसी तरह से बच्चों के साथ घर के दूसरे दरवाजे से निकल कर जान बचाई। उन्होंने बताया कि घर गिरने से बारिश में रहने को समस्या हो गई है। सामने खेती बारी का भी समय भी आ गया है। घर में रखे अनाज खाने एवं आर्थिक तंगी के कारण परेशानी काफी बढ़ गई है। जसीना ने प्रशासन से सहयोग की मांग की है। बिशुनपुर | बिशुनपुर बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर के पद पर पदस्थापित अभियुक्त राजकुमार सिंह के रांची स्थित घर में बिशुनपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाते हुए परिजनों को निर्धारित समय पर अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थित करने की बात कही। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त अभियुक्त बिशनपुर थाना में बालकों के विरुद्ध लैंगिक अपराध से संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी है। 2023 से न्यायालय गुमला से इश्तिहार अधिपत्र प्राप्त कर अभियुक्त के फ्लैट नंबर 104 शांति एकलेव, विकास नगर रोड नंबर 3 लतमा रोड सिंह मोड हटिया में तामिल किया गया। उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश उपरांत कुर्की जब्ती कार्रवाई की जाएगी। गुमला | सदर अस्पताल गुमला से चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली है। अंबवा गांव निवासी मोहम्मद अजहर अंसारी ने मंगलवार की रात 8 बजे थाना में आवेदन देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। अजहर ने बताया 2 बजे सदर अस्पताल में एक रिश्तेदार मरीज को देखने परिवार के साथ आए थे, शाम को 5 बजे बाहर आए तो बाइक गायब थी। बाइक को लॉक भी किया था, चाबी मेरे पास है। मामले की जानकारी अस्पताल के कर्मियों को दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *