बीकेएमएस के केंद्रीय विस्तार कमेटी के सदस्य बने संतोष

रामगढ़ | भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) में रामगढ़ के मजदूर नेता संतोष महतो को केंद्रीय विस्तार कमेटी का सदस्य बनाया गया है। बीकेएमएस के महामंत्री सह जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो, अध्यक्ष अजय महतो ने कमेटी की घोषणा की है। इस पर मजदूरों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। संतोष महतो जो लंबे समय से मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाते रहे है। नई जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए संतोष महतो ने कहा कि यह सिर्फ मेरी नियुक्ति नहीं, बल्कि उन सभी मेहनतकश मजदूरों की आवाज़ को केंद्रीय स्तर पर उठाने का एक अवसर है, जिनके हक की लड़ाई हम दशकों से लड़ रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *