हवन के साथ महिला इंटर कॉलेज में ग्यारहवीं कक्षा की पढ़ाई शुरू

रामगढ़ |फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू ने मंगलवार को रोटरी रामगढ़ सेंट्रल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की जीवन बचाने के लिए उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान कर अपने जन्मदिन को यादगार बनाया। अमित ने बताया कि वर्तमान में रक्तदान करने को लेकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच लाकर ही हम जरूरतमंदों की जान बचाकर उनके परिवार के लोगों की खुशियां लौटा सकते हैं। उन्होंने लोगों से बढ-चढ़ कर रक्तदान करने की अपील की है। भास्कर न्यूज|रामगढ़ रामगढ़ इंटर महिला महाविद्यालय में बुधवार को प्रथम वर्ष इंटर कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय कक्षा प्रारंभ होने से पूर्व धार्मिक अनुष्ठान के तहत पूजा-अर्चना हुई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित श्यामदेव पांडेय ने शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्राओं को हवन-पूजा कराया। धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्या डॉ. कंचनमाला शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान इंटर प्रथम वर्ष कला ,वाणिज्य और विज्ञान संकाय के छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। छात्राओं ने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी जरूरी है। महाविद्यालय के धार्मिक अनुष्ठान में शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ छात्राओं ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना में शामिल होकर हवन कार्यक्रम को पूर्ण किया। वहीं प्राचार्या ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की पहचान है। नियमित रूप से दिनचर्या के अनुरूप कक्षा का संचालन किया जाएगा। उन्होंने सभी छात्राओं को निर्देश देते हुए कहा कि महाविद्यालय में समय पर कक्षा में भाग लेना अनिवार्य है। पूजा व आरती के बाद छात्राओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। मौके पर डॉ. संजय प्रसाद सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो पूर्णकांत कुमार, प्रो कांता मित्रा, डॉ. एस के सिन्हा, प्रो राजेश प्रसाद, प्रो शहजादी खातून, प्रो प्रणीत कुमार, प्रो शमीमा परवीन, डॉ. श्वेता कश्यप, प्रो प्रीति झा, प्रो संयोगिता देवी, प्रो प्रेमिना सहाय, डॉ. रागिनी कुमारी, प्रो राजेश कुमार सिन्हा, प्रो ललिता देवी, कृष्ण प्रसाद सोनी, राजेश कुमार, मोहसिन कमाल, प्रभास प्रताप राठौर, रोहित वर्मा, संगीता कुमारी, दीपक नायक, लखन लाल महतो, रंजीत माथुर, तैयब राही, गोपाल राम, सानू देवी, गुड़िया देवी, अनिल करमाली, संदीप करमाली, किंतु देवी सहित कॉलेज के सभी कर्मी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *