लातेहार | झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष सह पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक अजय कुमार मिश्र और प्रकृति विश्वविद्यालय तोलरा रेहला के प्रोफेसर डॉ. अरुण विद्यार्थी ने बुधवार को लातेहार के वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. विद्यार्थी ने अपनी लिखी पुस्तक ”कोविड-19 महामारी स्मारिका 2020-21” भेंट की। अजय मिश्र ने बताया कि वे बरवाडीह प्रखंड में तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। इस दौरान चक्रीय विकास कार्यक्रम के तहत पौधों का वितरण किया जाएगा। डॉ. विद्यार्थी लंबे समय से चक्रीय विकास से जुड़े हैं। उनके प्रयासों से झारखंड में पर्यावरण संरक्षण का काफी कार्य हुआ है। इस मौके पर कई लोग थे।


