मां नैना योगिनी की विधि-विधान से की पूजा

भास्कर न्यूज | इटखोरी इटखोरी टाल स्थित श्री श्री 1008 श्री माता नैना योगिनी धाम में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण वार्षिकोत्सव ज्ञान महायज्ञ के छठे दिन बुधवार सुबह विधि विधान के साथ मां नैना योगिनी की पाठ और पूजन की गई। इस दौरान वेदी पूजन किया गया। इसके बाद राज्य में सुख समृद्धि के लिए यज्ञशाला में बनें हवन कुंड में हवन कर आहुति दी गई। यज्ञ के दौरान इटखोरी टाल निवासी संतोष पांडेय के बड़े पुत्र सिविल कुमार पांडेय ने परंपरागत अनुसार यज्ञोपवीत हुए। इससे पूर्व सिविल का यज्ञशाला के बाहर मुंडन संस्कार किया गया। मुंडन संस्कार के बाद इन्होंने भिक्षाटन की। इसके बाद विधिवत रूप से अज्ञाचार्य लक्ष्मी नारायण पांडेय एवं उप आचार्य प्रमोद पांडेय, कैलाश पांडेय एवं सहयोगी पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर इन्हें यज्ञोपवीत करवाए। फिर सिविल ने जनेऊ धारण कर अपने परिजनों और श्रद्धालुओं के साथ यज्ञशाला का परिक्रमा की। संध्या में मां नैना योगिनी की श्रद्धा और भक्ति से आरती की गई। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजित यज्ञ में ध्वनि यंत्र पर यज्ञाचार्य और पुजारियों द्वारा पढ़े जा रहे वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा गांव भक्तिमय में हो गया है। वहीं अयोध्या धाम से आई मानस किनंकरी मिथिलेश्वरी शास्त्री द्वारा नित्य दिन की संध्या धार्मिक प्रवचन दी जा रही है। जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रोताओं की भीड़ उमड़ रही है। यहां आयोजित यज्ञ आगामी 5 जुलाई को हवन पूजन और भव्य भंडारा के साथ संपन्न होगा। यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के सदस्य सह यजमान अनुप कुमार सिन्हा एवं प्रभु दांगी समेत पुरे गांव के ग्रामीण जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *