सांप के काटने से बच्चे की मौत, परिजनों ने डायन बिसाही का आरोप लगाकर महिला से की मारपीट

भास्कर न्यूज | प्रतापपुर प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नीचेबरहे गांव में मंगलवार की रात्रि में सांप काटने से मनोज गंझू के 6 वर्षीय पुत्र मंटू की मौत हो गई । मंटू के मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने बगल के टोला उपरी बरहे गांव निवासी नरेश गंझू व फूलवा देवी पर ओझा-गुन्नी व डायन-बिसहा का आरोप लगाते हुए उनके घर में मृतक बच्चे का शव रख हंगामा किया। मृतक के परिजनों में जगन गंझू,रोहन गंझू,विफन गंझू व अन्य ने मिलकर नरेश गंझू व फूलवा देवी के साथ मारपीट भी किया है। इस मारपीट में नरेश गंझू व फूलवा देवी बुरी तरह से घायल हो गया है। घायलों का इलाज कराया गया।घायल नरेश गंझू ने अपने परिजन के साथ थाना पहुंचकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में घायल के पुत्र सुनिल गंझू ने बताया कि नीचे बरहे निवासी मनोज गंझू के 6 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार को मंगलवार की रात्रि में खाट पर सोया हुआ था ,इसी दौरान करैत सांप खाट पर चढ़कर बालक को काट दिया।जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल ले जाने की जगह वह छाड़-फूक कराने लगे, जब बच्चे की मौत हो गई तो मृतक के दादा धरम गंझु व अन्य लोगो ने बच्चे का शव नरेशा गंझू के घर में रखकर हो-हंगामा किया तथा नरेश गंझू को ओझा कहकर मारपीट भी किया।मौत के बाद मृतक परिजनों ने बालक के शव को दफना दिया है।इस संबंध में प्रतापपुर थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि अंध-विश्वास को लेकर ओझा-गुन्नी के साथ मारपीट करने वाले पर जांच कर कानूनी कारवाई किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *