जोन 8 और जिला 3250 की सहायक गवर्नर संगीता को बेस्ट असिस्टेंट गवर्नर सहित 5 अवॉर्ड मिले

भास्कर न्यूज|कोडरमा रोटरी क्लब कोडरमा ने सेवा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। क्लब को 2024-25 सत्र में 19 अवॉर्ड मिले हैं। यह जानकारी क्लब अध्यक्ष अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। धनबाद के पार्क लेन होटल में आयोजित जिला एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी में क्लब को यह सम्मान मिला। झारखंड-बिहार के 114 क्लबों के बीच रोटरी कोडरमा को विशिष्ट सेवा कार्यों के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विपिन चाचन ने सम्मानित किया। अध्यक्ष अमित कुमार को टीम 11 बेस्ट अध्यक्ष ऑल राउंडर का अवॉर्ड मिला। जोन 8 और जिला 3250 की सहायक गवर्नर संगीता शर्मा को बेस्ट असिस्टेंट गवर्नर सहित 5 अवॉर्ड मिले। अमित कुमार ने कहा कि सचिव प्रवीण मोदी और सभी सदस्यों की सहभागिता से यह सफलता मिली। क्लब को बेस्ट प्रेसिडेंट, बेस्ट क्लब, बेस्ट जोन 8, आर्टिफिशियल लिंब्स प्रोजेक्ट, हंड्रेड परसेंट पीएचएफ क्लब, फाउंडेशन कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड, ऐरे क्लब और मानव कल्याण सेवा क्षेत्र में सम्मान मिला। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विपिन चाचन ने कहा कि रोटरी कोडरमा ने सत्र 2024-25 में मानव सेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए। क्लब की स्थायी योजनाओं से आम लोगों को लाभ मिला। इसी कारण क्लब को 19 अवॉर्ड मिले। बेस्ट इमर्जिंग रोटेरियन का अवॉर्ड मोहक सुल्तानिया को मिला। इस उपलब्धि पर क्लब के पूर्व अध्यक्षों और सचिवों ने बधाई दी। अमित कुमार ने कहा कि सभी सदस्यों ने सेवा कार्यों में सहयोग दिया। पब्लिक रिलेशन डायरेक्टर नवीन जैन ने रोटरी की छवि को आगे बढ़ाया। मीडिया ने भी सहयोग किया। सचिव प्रवीण मोदी ने कहा कि सेवा से ही सम्मान मिलता है। रोटरी के सदस्य समाज सेवा को पारिवारिक जिम्मेदारी की तरह निभाते हैं। इस मौके पर रोटेरियन राजेंद्र मोदी, जयकुमार गंगवाल, महेश दारूका, सुरेश जैन, कैलाश चौधरी, संतोष सिन्हा, कमल सेठी, सुरेश सेठी, सुशील छाबड़ा, नवीन आर्य, आरती आर्य, डॉ. संतोष कुमार, संदीप सिन्हा, सिमरनजीत सिंह सहित कई सदस्यों ने बधाई दी। सभी ने कहा कि 2025-26 सत्र में भी रोटरी कोडरमा समाज सेवा में ऐतिहासिक कार्य करेगा। मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने रोटरी के कार्यों को अच्छा कवरेज दिया। इससे क्लब की छवि मजबूत हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *